फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Young man and woman caught on the fifth floor of the women's district hospital

Noida News: महिला जिला अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर युवक-युवती पकड़े गए

Fri, 31 Oct 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man and woman caught on the fifth floor of the women's district hospital
तीमारदारों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

गोरखपुर। महिला जिला अस्पताल के एमसीएच विंग की पांचवीं मंजिल पर बृहस्पतिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब तीमारदारों ने एक युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। आक्रोशित तीमारदारों ने मौके पर ही युवक की जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, युवक अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर में काम करता है और तिवारीपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर युवती की मां सदमे में आकर बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, युवक पक्ष का कहना है कि वह अस्पताल में अपने परिचित से मिलने गया था और रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे बेवजह पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed