फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Villagers beat him up thinking he was a thief. investigation revealed something else.

Gorakhpur News: चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा...जांच में मामला निकला कुछ और- जनिए कैसे खुली ये कहानी

Thu, 25 Sep 2025 03:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 03:35 AM IST
सार

घटना के समय गांव में दुर्गा प्रतिमा के पास पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच झाड़ियों में हुई हलचल से लोगों को शक हुआ और मामला बिगड़ गया। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चारों युवकों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Villagers beat him up thinking he was a thief. investigation revealed something else.
गुलरिहा क्षेत्र में चोरों के आने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में चार युवकों को देखा। ग्रामीणों ने चोर समझकर युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि क्षेत्र के एक युवक ने कुशीनगर जिले के तीन युवकों को संबंध बनाने के इरादे से बुलाया था। पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना के समय गांव में दुर्गा प्रतिमा के पास पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच झाड़ियों में हुई हलचल से लोगों को शक हुआ और मामला बिगड़ गया। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चारों युवकों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


इस पर गुलरिहा, चिलुआताल, शाहपुर, तिवारीपुर और गोरखनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में किया और चारों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पूछताछ और जांच में पता चला कि गांव के एक युवक ने अपने परिचित कुशीनगर के रहने वाले तीन लोगों को संबंध बनाने के इरादे से बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी संबंधों से जुड़ा है। चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है।


उधर, क्षेत्र के ही बरगदही गांव में देर रात एक अन्य युवक को टहलते हुए ग्रामीणों ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस का कहना है कि बरगदही से पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इस संबंध में चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed