फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Posing as police, the smugglers first caught the younger brother...he jumped as soon as he got the hint.

Noida News: खुद को पुलिस बताकर तस्करों ने पहले छोटे भाई को पकड़ा...भनक लगते ही कूद गया

Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Posing as police, the smugglers first caught the younger brother...he jumped as soon as he got the hint.
दीपक के छोटे भाई प्रिंस ने बताई उस रात की कहानी
विज्ञापन

गोरखपुर। पशु तस्करों ने दीपक से पहले उसके छोटे भाई प्रिंस को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकला। प्रिंस ने बताया कि तस्करों ने खुद को पुलिस बताकर उसका हाथ पकड़ लिया था। जब उसे गाड़ी में बैठाने लगे तो उसने झटके से हाथ छुड़ा लिया और दौड़कर बच निकला। इसके बाद तस्करों ने आगे जाकर दीपक को पकड़ लिया और उसे गाड़ी में डालकर ले गए।

प्रिंस ने बताया कि सोमवार रात भोजन करने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। बुआ का बेटा मोनू और बाबा फर्नीचर की दुकान पर सोए हुए थे। रात में जब पशु तस्कर वहां पहुंचे तो उनकी नींद खुल गई। इसके बाद मोनू ने तुरंत चाचा को फोन कर घटना की जानकारी दी। प्रिंस ने बताया कि पापा और चार लोग एक साथ गाड़ी लेकर निकले। उनके पीछे वह खुद और दोनों चाचा भी तुरंत निकल पड़े। तस्कर दो गाड़ियों से आए थे और पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान एक चाचा ने एक तस्कर की गर्दन पकड़ ली लेकिन तभी दूसरे ने पिस्टल तान दी। प्रिंस ने कहा कि तस्करों में से एक ने खुद को पुलिस बताकर उसका हाथ पकड़ लिया था। जैसे ही दूसरे ने कहा कि इसे गाड़ी में डालो, इस पर वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। आगे दूसरी गाड़ी फंस गई, उसके पास निकलने का रास्ता नहीं था। तभी आगे दीपक गिर पड़ा और तस्करों ने मौके का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed