फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Pipraich incident: Preparations underway to crack down on the district's top 10 cattle smugglers

पिपराइच कांड : जिले के टॉप-10 पशु तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Thu, 25 Sep 2025 03:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pipraich incident: Preparations underway to crack down on the district's top 10 cattle smugglers
मजबूत पैरवी और गवाहों को समय से हाजिर करेगी पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में लगातार बढ़ रही पशु तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अब कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन कुख्यात पशु तस्करों की सूची तैयार कर ली है। इनके खिलाफ चल रहे केसों को हर हाल में अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मजबूत पैरवी की जाएगी। साथ ही गवाहों को समय से कोर्ट में हाजिर कर आरोपियों की सजा दिलाई जाएगी।
एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी पुराने और मौजूदा केस की फाइलों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह देख रही है कि किन मामलों में गवाही पूरी हो चुकी है और किन मामलों में गवाह पेश होना बाकी है। गवाहों को समय से अदालत में पेश करने की जिम्मेदारी पुलिस टीमों को दी गई है। यहां तक कि यदि गवाह किसी अन्य जिले में रह रहा है, तो उसे भी कोर्ट तक लाने का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कई मामले वर्षों से अदालतों में लंबित पड़े हैं। कमजोर पैरवी और गवाहों के गैरहाजिर रहने की वजह से आरोपी अक्सर जमानत पर छूट जाते थे और फिर से तस्करी का धंधा शुरू कर देते थे। अबकी बार पुलिस ने ठोस रणनीति बनाई है कि गवाही और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी का मानना है कि जब तक कुख्यात तस्करों को कठोर सजा नहीं मिलेगी, तब तक वे अपराध से बाज नहीं आएंगे। इसलिए इस बार पुराने केसों की भी समीक्षा कर उन्हें तेज गति से निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed