{"_id":"68d44f99e468a4aeb6036d6d","slug":"gorakhpur-news-piece-of-glass-fell-on-protesting-students-four-injured-na-news-c-7-hsr1010-1082236-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गिरा शीशे का टुकड़ा, 2 छात्रों का सिर फटा, 1 छात्र भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गिरा शीशे का टुकड़ा, 2 छात्रों का सिर फटा, 1 छात्र भर्ती
Thu, 25 Sep 2025 03:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:42 AM IST
सार
दोपहर दो बजे छात्र-छात्राएं एसी क्लासरूम की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज प्रबंधन, खासकर एचओडी और डीन पर सौतेला व्यवहार करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ छात्र अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर शीशे का टुकड़ा गिर गया। इससे चार छात्र घायल हो गए जिसमें दो का सिर फट गया। सभी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन को घर भेज दिया गया। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी छात्र विजय गुप्ता (24) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे छात्र-छात्राएं एसी क्लासरूम की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज प्रबंधन, खासकर एचओडी और डीन पर सौतेला व्यवहार करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्र प्रदर्शन कर रहे थे कि इसी बीच कॉलेज की छत से एक भारी शीशे का टुकड़ा छात्रों पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर चार छात्र घायल हो गए। इसमें दो छात्रों का सिर फट गया अन्य को चोटें आईं।
विज्ञापन
उधर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं। एसी कमरों की मरम्मत की जा रही है, जिसके कारण अस्थायी रूप से कक्षाएं नॉन-एसी कमरों में संचालित की जा रही हैं। छात्रों को यदि कोई समस्या थी तो उन्हें प्रबंधन से बातचीत करनी चाहिए थी। छात्रों को हल्की चोटें आई थीं। शीशा कैसे गिरा, इसकी जांच कराई जा रही है।