फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Miscreants beat up the operator of a dosa shop, case filed

UP: गोरखपुर में मनबढ़ों ने डोसा की दुकान से अंदर से संचालक को उठाया, गाड़ी में बिठाया- मारपीट कर किया घायल

Thu, 25 Sep 2025 03:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 03:21 AM IST
सार

सूर्यदेव यादव, जो कि बेतियाहाता में अपनी डोसा की दुकान चलाते हैं, रोज़ की तरह अपनी दुकान समेटने ही वाले थे कि कुछ युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर पहले तीखी बहस हुई और फिर युवकों ने लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकान का सामान भी तहस-नहस कर दिया गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Miscreants beat up the operator of a dosa shop, case filed
सांकेतिक 

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता में मंगलवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक डोसा दुकानदार पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मामूली दिखने वाला विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मनबढ़ों ने संचालक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सूर्यदेव यादव, जो कि बेतियाहाता में अपनी डोसा की दुकान चलाते हैं, रोज़ की तरह अपनी दुकान समेटने ही वाले थे कि कुछ युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर पहले तीखी बहस हुई और फिर युवकों ने लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकान का सामान भी तहस-नहस कर दिया गया।
विज्ञापन


हल्ला सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल सूर्यदेव ने तुरंत कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उनका मेडिकल करवाया और रमन सिंह सहित तीन आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed