{"_id":"68c87654cbd215f9390c5229","slug":"gorakhpur-news-electricity-corporation-started-investigation-into-the-death-of-the-girl-na-news-c-7-hsr1010-1072409-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली निगम ने शुरू की युवती की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली निगम ने शुरू की युवती की मौत की जांच
विज्ञापन
गुलरिहा में रविवार को हाईटेंशन लाइन के करंट से हुई थी मौत
गुलरिहा में बिजली निगम की लापरवाही से लोगों के घर के छतों पर लटक रहे हाइटेंशन तार
गुलरिहा। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर मोगलहा में रविवार को हाईटेंशन लाइन के करंट से हुई युवती के मौत के मामले में बिजली निगम की ओर से जांच समिति गठित कर दी गई है। मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार इसकी जांच ग्रामीण द्वितीय खंड के अधीक्षण अभियंंता दीपक कुमार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार ने सोमवार को मौके पर जाकर जांच भी की। इसकी रिपोर्ट उनकी ओर से दो दिनों में सौंपी जाएगी। बता दें कि गुलरिहा में सड़क के किनारे मकानों के छत के बगल में बिजली के हाईटेंशन तार लटक रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मोगलहा में फोरलेन के किनारे स्थित अधिकतर मकानों के ऊपर और सटे हुए हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इसकी शिकायत बिजली विभाग को कई बार की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसकी वजह से रविवार को 18 वर्षीय युवती साक्षी उर्फ प्रज्ञा की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। अगर तार की शिफ्टिंग नहीं की गई तो किसी दिन इससे बड़ी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। वहीं राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि लटकते तारों को उपर किया जाएगा। लोगों से सुझाव लेकर इसका समाधान किया जाएगा।