फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goods worth nearly Rs 2 lakh stolen from a government school after breaking its lock

Noida News: सरकारी स्कूल में ताला तोड़ करीब दो लाख का सामान चोरी

Fri, 10 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Goods worth nearly Rs 2 lakh stolen from a government school after breaking its lock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। डाहर गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल डाहर में मंगलवार की रात चोर स्कूल कार्यालय व स्टोर का ताला तोड़कर करीब दो लाख के सामान चोरी कर ले गए। स्कूल की प्रधानाचार्या की शिकायत पर इसराना थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुनीता वासी बुआना लाखु गांव ने बताया कि वह राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल में बतौर प्रधानाचार्या कार्यरत हैं। मंगलवार की रात किसी व्यक्ति ने स्कूल के कार्यालय व स्टोर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जब स्कूल में सफाईकर्मी आया तो ताला टूटा हुआ मिला। सफाई कर्मी ने उन्हें सूचना दी। स्कूल आने पर ताला टूटा हुआ मिला। कार्यालय व स्टोर से दो इनवर्टर बैटरी, छह बैटरी सोलर सिस्टम, कैमरे व डीवीआर के अलावा एक लैपटाॅप गायब मिला। प्रधानाचार्या के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। थाना इसराना के प्रभारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने प्रधानाचार्या सुनीता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed