{"_id":"626c4c43b4fe343ac05e30ea","slug":"goodbye-friday-prayers-under-the-surveillance-of-drone-cameras-noida-news-noi645759621","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे की निगरनी में हुई अलविदा जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे की निगरनी में हुई अलविदा जुमे की नमाज
विज्ञापन
नोएडा। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर की दस से ज्यादा मस्जिदों के आसपास सुबह से ही पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों और मस्जिदों के आसपास जायजा लेने खुद पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतरे। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद, बांस बल्ली मार्केट स्थित मस्जिद और सेक्टर-9 में चटाई वाली मस्जिद के आसपास पर चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। छतों पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।
जामा मस्जिद में ही करीब 20 हजार लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद के अंदर भीड़ से निपटने के लिए यहां दो पालियों में नमाज हुई। बांस बल्ली मार्केट और सेक्टर-9 में चार पालियों में नमाज हुई। पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया। सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट स्थित मजार में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच तीन पालियों में नमाज अता की गई। इसके अलावा सलारपुर, भंगेल सहित नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों के अलावा मस्जिदों का जायजा लिया। सभी स्थानों की समीक्षा के बाद पुलिस कर्मियों को दिशानिर्देश दिए गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, डीसीपी राजेश एस, एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा दिनभर फेज-एक एरिया में डटे रहे।
कोविड नियमों का पालन कर मस्जिदों में पढ़ी नमाज
नमाज के दौरान कोविड नियमों का पालन करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील बार-बार पुलिस की तरफ से की जाती रही। सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट स्थित दरगाह में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील बार-बार की गई।
विज्ञापन
मस्जिदाें में दुआओं का दौर, सड़क पर पुलिस का पहरा
नमाज के दौरान मस्जिदों में शांतिपूर्वक दुआओं का दौर चलता रहा। इस बार सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में मस्जिदों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समन्वय समितियों और धर्मगुरुओं के सहयोग से नमाज के लिए आने वालों को अलग-अलग पालियों में बांटा गया। एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश और गाइडलाइन का पूरी तरीके से पालन कर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अता कराई गई। लाउडस्पीकर का भी कहीं प्रयोग नहीं किया गया।