फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golf course dispute settled, heliport file stuck

Noida News: गोल्फ कोर्स का विवाद निपटा, हेलीपोर्ट की फाइल फंसी

Sun, 02 Jul 2023 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Golf course dispute settled, heliport file stuck
गोल्फ कोर्स का विवाद निपटा, हेलीपोर्ट की फाइल फंसी
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स के जमीन विवाद सुलझने के बाद काम में आएगी तेजी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गोल्फ कोर्स की जमीन विवाद निपटने के बाद काम में तेजी आने के आसार हैं। वहीं, मानकों के आधार पर जांच के बाबत गोल्फ कोर्स की फाइल अटकी हुई है। ऐसे में इसके एजेंसी चयन और काम शुरू होने में और देरी की संभावना है।
सेक्टर-151ए में गोल्फ कोर्स और हेलीपोर्ट की योजना प्रस्तावित है। गोल्फ कोर्स का करीब आधा काम हो चुका है, लेकिन जमीन विवाद होने से एक हिस्से का काम रुक गया था। इस बारे में सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि विवाद सुलझा लिया गया है। अब गोल्फ कोर्स के निर्माण की रफ्तार में तेजी आएगी। करीब एक हजार सदस्य बन चुके हैं और 30 से 35 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। यहां गोल्फ कोर्स के अलावा क्लब, बैंक्वेट हॉल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, हेलीपोर्ट तकनीकी बिड खुलने के बाद एक एजेंसी सामने आई। प्रक्रिया के तहत सीईओ के अनुमोदन के बाद फाइल शासन में भेजी जानी है, लेकिन वर्तमान समय में फाइल सीईओ के स्तर पर फंसी हुई है। सीईओ ने मानकों को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं, जिसका जवाब आना बाकी है। इसके बाद ही फाइल को शासन भेजी जाएगी। हेलीपोर्ट के निर्माण के बाद करीब 300 किलोमीटर के क्षेत्र में दर्शनीय स्थलों को जोड़ने का काम शुरू होगा। छोटे शहरों को भी इस हेलीपोर्ट से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed