{"_id":"625c4c9c90cc2f765f3b6b4b","slug":"gold-for-junaid-in-indian-open-race-walk-mewat-news-noi6434647163","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन रेस वाक में जुनैद को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन ओपन रेस वाक में जुनैद को स्वर्ण
विज्ञापन
नीली टी-शर्ट में( बीच )में गोल्ड मेडल के साथᅠ विजेता जुनैद।
- फोटो : Mewat
तावडू। उपमंडल के पचगांव निवासी जुनैद ने भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा झारखंड के रांची में आयोजित 9वीं इंडियन ओपन रेस वाक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जुनैद की इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। जुनैद इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो चुकी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।
जुनैद ने बताया कि 16 से 17 अप्रैल तक झारखंड के रांची में आयोजित 9वीं इंडियन ओपन रेस वाक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें उन्होंने पुरुष वर्ग की 35 किलोमीटर रेस वाक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, उड़ीसा, असम और राजस्थान सहित कुल 15 प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लिया था। रविवार को हुई पुरुष वर्ग की 35 किलोमीटर वाक रेस इवेंट को उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट 16 सेकंड के समय में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उत्तर प्रदेश के रामबाबू दूसरे और उत्तराखंड के चंदन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जुनैद ने अपनी कामयाबी का श्रेय कोच और परिजनों को दिया है।
जुनैद इससे पहले भी इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।इ सके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व कांस्य पदक जीत चुके हैं। जुनैद की इसी कामयाबी को देखते हुए रेलवे विभाग ने उन्हें नौकरी दी थी।