{"_id":"68f14212706b57b6ec0aff5d","slug":"gold-and-silver-worth-rs-2-lakh-stolen-from-shop-after-breaking-into-it-na-news-c-222-1-ka11004-131443-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुकान में नकब लगाकर दो लाख का सोना-चांदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुकान में नकब लगाकर दो लाख का सोना-चांदी चोरी
विज्ञापन
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर ग्राम जैनापुर में बुधवार रात सराफा दुकान में नकब लगाकर चोर करीब दो लाख रुपये का सोना व चांदी पार कर ले गए।
दुकान मालिक प्रशांत वर्मा निवासी पक्का पुल, फर्रुखाबाद ने बताया कि चोर दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे और अलमारी में रखी लगभग 500 ग्राम पुरानी चांदी व 12 ग्राम गला सोना चोरी कर ले गए। तिजोरी का ताला न टूटने से नए गहने बच गए।
सुबह करीब 10 बजे जब प्रशांत दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।