फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goal Hunters FC's journey ends in the semi-finals.

Noida News: सेमीफाइनल में गोल हंटर्ज एफसी का सफर समाप्त

Fri, 26 Jun 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Goal Hunters FC's journey ends in the semi-finals.
नोएडा (संवाद)। ऑल इंडिया फुटसल चैंपियनशिप 2025-26 के सेमीफाइनल में नोएडा की गोल हंटर्ज एफसी को मिजोरम की त्लांगनुआम एफसी के खिलाफ 10-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का खिताबी सफर समाप्त हो गया। क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर अंतिम चार में पहुंची गोल हंटर्ज एफसी ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की, लेकिन त्लांगनुआम एफसी ने बेहतर तालमेल और सटीक फिनिशिंग के दम पर मैच पर पकड़ बनाए रखी। गोल हंटर्ज एफसी ने चार गोल कर वापसी का प्रयास किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। कप्तान अंश गुप्ता ने कहा कि टीम इस अनुभव से सीख लेकर अगले सत्र में और मजबूत वापसी करेगी। कोच धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हार के बावजूद टीम ने पूरे टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर नोएडा की पहचान मजबूत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed