फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Go to Sector-18 only to park the vehicle in a valid parking lot.

नोएडा सेक्टर-18 जाएं तो वाहन पार्किंग में ही लगाएं

Fri, 28 Jun 2019 02:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Go to Sector-18 only to park the vehicle in a valid parking lot.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नोएडा। अगर आप सेक्टर-18 बाजार में घूमने-फिरने या फिर शॉपिंग के लिए जाएं तो वाहन खड़ा करते समय सावधानी बरतें। बाजार की सड़कों पर अवैध पार्किंग का धंधा जोरों पर है। नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक पुलिस को वैध पार्किंग की सूची और नक्शा उपलब्ध कराया है। जिसमें महज 1341 वाहनों की पार्किंग का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार से अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के पहिओं में क्लैंप लगाए जाएंगे। जुर्माने का भुगतान होने पर ही वाहन को ले जाया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बाजार में सरफेस पार्किंग खत्म करने की मांग भी उठाई गई थी, क्योंकि बाजार में 250 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन


पार्किंग शुल्क वसूल रही कंपनी से अनुबंध का हवाला देकर प्राधिकरण ने सरफेस पार्किंग खत्म करने से मना कर दिया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग के लिए तय स्थान की सूची मांगी थी। कौन से प्लॉट नंबर के सामने कितने वाहनों की पार्किंग कराई जा सकती है। इसकी पूरी जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि सेक्टर-18 में सड़कों पर 1062 कार और महज 279 दुपहिया वाहनों को खड़ा करा पार्किंग शुल्क लिया जा सकता है लेकिन पूरे बाजार में पार्किंग फैली हुई है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के पहिओं में सोमवार से क्लैंप लगाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जुर्माने का भुगतान होने के बाद वाहनों को हटाया जा सकेगा।

दुकानदारों को दी चेतावनी
मार्केट के दुकानदारों, भवन मालिकों और किरायेदारों को चेतावनी देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भवन परिसर के बाहर से पार्किंग हटाने के लिए कहा है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के इस फैसले से स्थानीय दुकानदारों में रोष बढ़ने लगा है।


ईपीसीए के भी निर्देश
बढ़ते प्रदूषण का जायजा लेने ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल खुद सेक्टर-18 पहुंचे थे। उन्होंने बाजार को कार फ्री जोन बनाने की हिदायत भी प्राधिकरण को दी थी लेकिन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed