{"_id":"689366a9d4132c69c906f39c","slug":"global-business-dialogue-held-at-hospitality-expo-2025-noida-news-c-23-1-lko1064-70825-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 में हुआ वैश्विक व्यापारिक संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 में हुआ वैश्विक व्यापारिक संवाद
विज्ञापन
-चार दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया भर के 26 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित चार दिवसीय हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का समापन बुधवार को नवीनता, पाक कला और वैश्विक व्यापारिक संवाद के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत समेत दुनिया भर से आए 26,000 से अधिक व्यवसायिक आगंतुकों ने भागीदारी की।
इस मेगा इवेंट में 1,000 से अधिक ब्रांड्स और 260 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। एक्सपो में फूड एंड बेवरेज, हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, किचन इक्विपमेंट, टेक्सटाइल्स, टेबलवेयर, वेलनेस प्रोडक्ट्स, सस्टेनेबिलिटी और डिज़ाइन के क्षेत्र में अत्याधुनिक नवाचार और सस्टेनेबल समाधानों का प्रदर्शन हुआ। आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 ने न केवल भारत में हॉस्पिटैलिटी क्रांति को मजबूती दी है, बल्कि परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक को जोड़कर इस क्षेत्र को वैश्विक ऊंचाई दी है। यह आयोजन भारत को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने भविष्य के लिए नई उपलब्धियों, नए द्वार और नए मानक स्थापित करने की नींव रखी है, और 2026 का संस्करण और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना है।
-- -- -- -- --
- साउंड एंड लाइट एशिया प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
इसी दौरान संपन्न हुई साउंड एंड लाइट एशिया प्रदर्शनी में भी चार दिन में लगभग 50 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे। इस प्रदर्शनी में लाइटिंग टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम, स्टेज डिज़ाइन और इनोवेटिव इवेंट सॉल्यूशंस ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।