फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Giving wings to the wishes of others throughout the flight of their dreams

अपने सपनों की उड़ान भर दूसरों की ख्वाहिशों को दे रहीं पंख

Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Giving wings to the wishes of others throughout the flight of their dreams
पूजा रासने
नोएडा। जीवन में सफल होने की ठान ली जाए तो एक न एक दिन मंजिल मिल ही जाती हैं। इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहीं सेक्टर-37 निवासी पूजा रासने ने उद्यमी बनने की ठानी तो कई चुनौतियां मिलकर भी उन्हें रोक ना सकीं। 12 वर्षों तक नौकरी करने के बाद जब उन्होंने व्यवसाय शुरू किया तो कई विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में सफलता ने उनके कदम चूमे। इसी का नतीजा है कि आज पूजा अपने सपनों की उड़ान भरकर अन्य युवाओं की ख्वाहिशों को पंख दे रही हैं। करीब 12 साल तक एयरलाइंस में काम कर चुकीं पूजा ने घर, पति और बच्चों के साथ करिअर को भी बराबर महत्व दिया।
विज्ञापन

शादी के बाद उन्होंने मिसेज इंडिया जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही केबिन क्रू से लेकर कई तरह के पेशों से जुड़ी रहीं। अपने एविएशन क्षेत्र के अनुभवों के आधार पर उन्होंने एक ऑनलाइन ट्रेनिंग अकादमी खोली है। फ्लाई मोर पब्लिकेशन नाम की यह अकादमी पायलट, केबिन क्रू जैसे एयरलाइंस से जुड़े उद्यमों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करती है। पूजा ने बताया कि लोग एविएशन क्षेत्र को महंगा मानते हैं। ऐसे में कोई भी ट्रेनिंग खर्चीली साबित होती है, लेकिन मैंने 70 हजार रुपये की जमापूंजी लगाकर एक कोशिश की, जो सफल रही। मुझे अच्छा लगता है कि मेरे उद्यमी बनने का सपना सफल होने के साथ ही युवाओं की ख्वाहिशों को पूरा करने में अकादमी मददगार बनती है।
विज्ञापन

कुकिंग और फूड डिलीवरी का काम भी किया
पूजा ने बताया कि उन्होंने मां के साथ मिलकर कुकिंग, फूड डिलीवरी सर्विस की शुरुआत की। कुछ महीनों की मेहनत के बाद ही व्यवसाय चल पड़ा, लेकिन कोरोना ने उनके सपनों पर अल्पकालीन विराम लगा दिया। मां को कोविड होने के बाद वह व्यवसाय बंद कर उनके इलाज में तल्लीन हो गईं। काफी कोशिशों के बाद भी उनकी मां महामारी से नहीं जीत सकीं और उनकी मौत हो गई। मां के साथ ही उन्होंने मेहनत से खड़ा किया फूड डिलीवरी का बिजनेस भी खो दिया। मां के बिना वह दोबारा उसी काम को पहले जैसा सफल बनाने में असमर्थ महसूस करने लगी। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और महिला उद्यमी के तौर पर कुछ और कुछ नया करने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed