{"_id":"6a09e15736099a755c08f57b","slug":"giving-shelter-to-a-woman-proved-costly-noida-news-c-491-1-gnd1001-6944-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला को शरण देने पड़ा भारी, दंपती को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला को शरण देने पड़ा भारी, दंपती को किया लहूलुहान
विज्ञापन
-पति और ससुराल से परेशान होकर महिला ने पड़ोसी के घर ली थी शरण
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र की आरएंडआर काॅलोनी में पड़ोस में रहने वाली महिला और उनके बच्चों को शरण देना दंपती को भारी पड़ गया। शरण देने से नाराज महिला के पति और ससुराल के अन्य लोगों ने दंपती के साथ जमकर मारपीट की और लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रवण ने बताया कि पत्नी चंचल के साथ वह किराए के कमरे में रहते हैं। 13 मई की रात को कमलेश अपने बच्चों के साथ उनके घर आई और रात में रुकने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कमलेश के देवर को फोन किया, लेकिन उसने महिला और बच्चों से उसके परिवार को मतलब नहीं होने की बात कही।
14 मई को कमलेश अपने बच्चों को लेकर चली गई। इसके बाद 15 मई की रात उसका पति लोकेश, अजीत, अमित व राजेश के साथ आया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।हमले में श्रवण के सिर में काफी चोट आई है। जेवर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।