फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl student dies of fever in Bilaspur

बिलासपुर में बुखार से छात्रा की मौत

Tue, 18 May 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies of fever in Bilaspur
ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर/जेवर। गांवों में बुखार से पीड़ितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी बिलासपुर कस्बे में बुखार से 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। उसके पिता अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि बेटी कीर्ति बीए की छात्रा थी। तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। कस्बे में ही निजी डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

बेटी की सेहत में सुधार होने पर सोमवार को दिनेश कुमार कचहरी चले गए। सुबह 11 बजे परिजनों ने उन्हें फोन कर कीर्ति की मौत की जानकारी दी। यह सुन कर दिनेश कुमार सन्न रह गए और तुरंत कचहरी से घर लौटे। कीर्ति परसंडी देवी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही। दिनेश कुमार ने बताया कि बेटी को मात्र बुखार था इसके अलावा कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। इसलिए जांच नहीं कराई। बुखार से ही बेटी की मौत हो गई। दिनेश कुमार के अनुसार उनके घर के आसपास भी कोई कोरोना का मरीज नहीं है।
विज्ञापन

गांवों में चला अभियान तो सामने आए संक्रमित
उधर, गांवों में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच अभियान चला रही हैं। सोमवार को जेवर, दादरी, दनकौर, बिसरख क्षेत्र के गांवों में जांच अभियान चलाया गया। जेवर क्षेत्र के जौनचाना, कलुपुरा, आकलपुर, म्याना, चकबीरमपुर, बीरमपुर, मुरादगढ़ी, भुन्नातगा, ख्वाजपुर, नीमका, चौरोली, थोरा, दस्तमपुर, धनसिया, बंकापुर, परोही गांव में 783 एंटीजन और 777 आरटीपीसीआर जांच की गईं। इस दौरान नौ लोग संक्रमित पाए गए। इसी तरह बिसरख के खेरी, सुनपुरा, गिरधरपुर, सादुल्लापुर, रोजा जलालपुर गांवों में जांच अभियान चलाया गया। लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार ने बताया कि खेरी में 56 लोगों की जांच में दो संक्रमित मिले। सुनपुरा में 10 लोगों की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। उधर, बिलासपुर के राजेंद्र कॉलेज में शिविर लगाकर 125 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम उन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed