भांजी के बाद मामा की मौत: नोएडा में BMW सवारों ने नशे में स्कूटी को था रौंदा... पार्टी करके आए थे, मिली जमानत
हादसे की पुलिस जांच में सामने आया था कि जिस बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को रौंदा, उसे सेक्टर-37 निवासी यश शर्मा चला रहा था। उसके साथ सेक्टर-70 निवासी अभिषेक सिंह रावत बैठा था। दोनों को पुलिस ने पकड़ा फिर मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई के सामने शनिवार रात बीएमडब्ल्यू से स्कूटी रौंदे जाने में घायल हुए बच्ची के मामा ने भी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बच्ची के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बच्ची आयत की तबियत खराब होने पर सेक्टर-45 से उसके पिता गुल मोहम्मद और मामा राजा इलाज के लिए स्कूटी से चाइल्ड पीजीआई लाए थे। सुधार होने के बाद वापस घर के लिए तीनों निकले और अस्पताल के गेट से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय राजा का इलाज गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। राजा सिलाई का काम सीख रहा था और शादी के लिए उसके लिए लड़की देखी जा रही थी। वह यहां बहन-बहनोई के परिवार के साथ रहता था। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। सिर के बल गिरने के कारण राजा कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गया था।
हादसे के वक्त गुल मोहम्मद स्कूटी चला रहा था बीच में बच्ची बैठी थी और पीछे उसे पकड़ कर राजा बैठा हुआ था। रविवार देर रात राजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को ही राजा को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। एक ही घर में दो मौतों के बाद खजूर कॉलोनी स्थित गुल मोहम्मद के किराए के घर व आस-पास मातम पसरा हुआ है। गुल मोहम्मद का इलाज चल रहा है। वह पेशे से प्लंबर हैं। घर वालों का कहना है कि राजा और गुल के इलाज में पांच लाख रुपये का खर्चा आ गया है। आगे गुल का इलाज कैसे होगा यह समझ से बाहर है।
यह भी पढ़ें- मरकर छूटा चरित्रहीन बीवी से पीछा: आंखों के सामने युवकों से बनाती थी संबंध... कई बार मारना चाहा, कभी न माना पति
आरोपी कार चालक और उसके साथी सवार को मिली जमानत
हादसे की पुलिस जांच में सामने आया था कि जिस बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को रौंदा, उसे सेक्टर-37 निवासी यश शर्मा चला रहा था। उसके साथ सेक्टर-70 निवासी अभिषेक सिंह रावत बैठा था। दोनों को पुलिस ने पकड़ा फिर मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई थी। आरोपी यश शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से बीबीए किया है। अभिषेक दिल्ली के द्वारका स्थित एक कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने यश और अभिषेक को न्यायालय के समक्ष पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई। पुलिस ने यह केस दूसरों के जीवन को खतरे में डालने की धारा में दर्ज किया था। इसके बाद अपराध के लिए उकसाने या षड्यंत्र करने, यह जानते हुए भी अपराध होने वाला है उसे छिपाना या अपराध में मदद करने की धारा बढ़ाई गई थी।
सेक्टर-30 के होटल में बर्थ-डे पार्टी से निकले थे बीएमडब्ल्यू सवार
हादसे की जांच पुलिस गहनता से कर रही है। बीएमडब्ल्यू कार सवार दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। फिर यह पता चला कि ये दोनों दोस्त सेक्टर-30 स्थित एक बर्थडे-पार्टी से निकले थे। इसको लेकर पुलिस की जांच सेक्टर-30 के होटल टाउन हाउस तक पहुंची जहां पर यह पार्टी आयोजित हुई थी।
संबंधित वीडियो-