{"_id":"5d7aa1038ebc3e01346cbce7","slug":"girl-gang-raped-on-the-pretext-of-getting-a-job-grnoida-news-noi460938672","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में मैनेजर की नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में मैनेजर की नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो लोगों पर कंपनी में मैनेजर की नौकरी दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके करीब दो लाख रुपये और लाखों के गहने भी हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने करीब दो माह पहले एक कंपनी में मैनेजर की नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसकी एवज में रुपये मांगे थे। उसने अपने पति को बिना बताए आरोपी को दो लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने दे दिए। पीड़िता का कहना है कि 25 अगस्त को आरोपी ने उसे साक्षात्कार देने के बहाने घर से बाहर बुला लिया और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस वजह से पीड़िता ने अपने पति को कुछ नहीं बताया। पत्नी के डरी सहमी रहने पर पति ने उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।