फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl beaten man due to molesting in noida sec 12 video viral

नोएडा: युवती ने छेड़खानी करने वाले युवक की जमकर की धुनाई, वीडियो वायरल

Sun, 14 Mar 2021 04:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
girl beaten man due to molesting in noida sec 12 video viral
पुलिस। - फोटो : amar ujala
नोएडा सेक्टर-12 में युवती ने छेड़खानी करने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती की तलाश कर उसके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवती छेड़छाड़ करने के आरोपी की धुनाई कर रही है। इस दौरान आरोपी युवती से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि यह वीडियो नोएडा सेक्टर-12 स्थित मदर डेयरी के सामने का है। जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद पता चला कि युवती किराए पर झूंडपुरा में रहती है। एसीपी रजनीश वर्मा सहित पुलिस टीम युवती के घर पर पहुंची। उन्होंने युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed