{"_id":"65b9415cc58cfffc4605a04c","slug":"girl-and-young-man-bitten-and-injured-by-dogs-grnoida-news-c-23-1-noi1091-25443-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्ची व युवक को कुत्तों ने काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्ची व युवक को कुत्तों ने काटकर किया घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लावारिस कुत्तों ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट की दो अलग-अलग सोसाइटियों में एक बच्ची और एक युवक पर हमला करके घायल कर दिया। बच्ची पर खेलते हुए तो युवक पर गाड़ी को साफ करने के दौरान हमला किया गया। मामले की शिकायत सोसाइटी की एओए से की गई है। यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
गौड़ सिटी-दो के 14 एवेन्यू में पार्क में खेल रही आठ साल की बच्ची पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। भागते हुए कुत्तों ने उसके पैर पर कई जगह काट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कुत्तों से बचाया। इसी सोसाइटी में एक सप्ताह पहले भी लावारिस कुत्तों के काटने से लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मगर अभी तक प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी के टावर सी-3 के पार्किंग में राज अपनी गाड़ी की सफाई कर रहा था और उसी दौरान तीन लावारिस कुत्ते युवक पर भौंकने लगें और काट लिया।

फोटो 41- नार्थ वेस्ट अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। स्
विज्ञापन