{"_id":"6a42801b6b3693c1200e2128","slug":"gims-disturbance-search-intensified-for-sp-leaders-supporters-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98722-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्स उपद्रव : सपा नेता के समर्थकों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्स उपद्रव : सपा नेता के समर्थकों की तलाश तेज
विज्ञापन
पुलिस की ओर से सपा नेता विकास यादव को नोटिस देने की भी तैयारी
15 से 24 जून के बीच जिम्स आने-जाने और गतिविधियों की चल रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में हड़ताल के दौरान हुए उपद्रव के मामले की जांच तेज करते हुए कासना कोतवाली पुलिस अब आरोपी सपा नेता के समर्थकों की पहचान में जुट गई है। इसके लिए अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की ओर से सपा नेता विकास यादव को नोटिस देने की भी तैयारी है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों की भूमिका उपद्रव में सामने आएगी, उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के दौरान माहौल बिगड़ा था। इस मामले में घरबरा गांव निवासी सपा नेता विकास प्रधान और उनके 19 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जांच में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 15 जून से 24 जून के बीच आरोपी नेता और उनके समर्थक कितनी बार जिम्स पहुंचे, किन लोगों से मुलाकात की और उनकी गतिविधियां क्या थीं। जांच अधिकारी अस्पताल परिसर की सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि उपलब्ध साक्ष्यों से उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी। पहचान होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विपक्ष पर दबाव बनाने का प्रयास : सुधीर भाटी
सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि पुलिस विपक्ष पर जबरन कार्रवाई कर रही है जिससे दबाव बनाया जा सके। सारे मामले के बारे में प्रदेश कार्यालय को अवगत करा दिया है। जो भी प्रदेश कार्यालय से आदेश आएगा, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में पूरा प्रकरण है, जल्द ही आगे की रणनीति तैयार होगी।