फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gheja t-point to expressway

गेझा तिराहे से एक्सप्रेसवे तक बेरोकटोक सफर, ये पांच कट होंगे बंद, तीन डबल यू-टर्न का सुझाव

Fri, 28 Jun 2019 08:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
gheja t-point to expressway
नोएडा गेझा भंगेल मार्ग पर लगा रहता है जाम ट्रैफिक पुलिस करेगी डाइवर्जन - फोटो : लाल सिंह
नोएडा। डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) मार्ग पर पड़ने वाले भंगेल-गेझा तिराहे पर जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। गेझा कट से सेक्टर-93 होकर एक्सप्रेसवे तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पर पांच कट बंद कर यू-टर्न की व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे कर प्राधिकरण को रूट में बदलाव का प्रस्ताव दिया है ताकि डायवर्जन के लिए जरूरी इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन


भंगेल से फेज-2 के बीच पड़ने वाले गेझा तिराहे पर सुबह-शाम पीक आवर में लंबा जाम लगता है। यह मार्ग नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दादरी को जोड़ता है। इसके अलावा फेज-2, हौजरी कांप्लेक्स सहित बड़े औद्योगिक क्षेत्र के बीच आवाजाही करने वाले लोग गेझा तिराहे से होकर गुजरते हैं। इस तिराहे पर निजी वाहनों के अलावा ऑटो और बसों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने फेज-2 की ओर से भंगेल की ओर जाने वाले रास्ते में बदलाव की योजना बनाई है। इसके साथ ही गेझा तिराहे से एक्सप्रेसवे स्थित फरीदाबाद फ्लाईओवर को जोड़ने वाले मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने का खाका तैयार किया है। इसके तहत एनएसईजेड की ओर से भंगेल की ओर वाहन सीधे नहीं जा सकेंगे। गेझा तिराहे से बायीं ओर मुड़कर 200 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा, जबकि भंगेल की ओर से एनएसईजेड और फेज-2 की ओर वाहन सीधे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पांच कट होंगे बंद
- केंद्रीय विहार/उद्योग विहार गेट के सामने
- सेक्टर-110 रामा बैक्वेंट के सामने
- स्वर्णिम विहार
- नोएडा ट्रैफिक पार्क के सामने
- सेक्टर-93 के सामने।

तीन डबल यू-टर्न का सुझाव
घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रही करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क के पांच मुख्य कट बंद करने से पहले तीन डबल यू-टर्न बनाने का सुझाव ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को दिया है। पहला डबल यू-टर्न गेझा कट से 200 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। दूसरा स्वर्णिम विहार और केंद्रीय विहार के बीच सेक्टर-110 के सामने और तीसरा नोएडा ट्रैफिक पार्क के सामने बनेगा।

भारी वाहनों का अलग रूट
ग्रेटर नोएडा, फेज-2 और एनएसईजेड की ओर से नोएडा या एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों का अलग से रूट निर्धारित होगा। एनएसईजेड वाहनों को बायीं ओर होकर केंद्रीय विहार व स्वर्णिम विहार के पीछे से होते हुए नोएडा ट्रैफिक पार्क के सामने निकलना होगा। एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-93 के पीछे से जा सकेंगे। ऐसा होने पर गेझा तिराहे पर जाम नहीं लगेगा।


रूट डायवर्जन का प्लान
- भंगेल की ओर से केंद्रीय विहार, उद्योग विहार, सेक्टर-93 की ओर जाने के लिए एनएसईजेड की ओर जाकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा।
- सेक्टर-93, सेक्टर-110 की ओर से उद्योग विहार/केंद्रीय विहार के अंदर जाने के लिए नए बस टर्मिनल के सामने से यू-टर्न लेकर आना होगा।
- उद्योग विहार/केंद्रीय विहार से भंगेल की ओर जाने के लिए सेक्टर-110 के सामने बने यू-टर्न से वापस आना होगा।
- स्वर्णिम विहार से भंगेल की ओर जाने के लिए ट्रैफिक पार्क के सामने से यू-टर्न लेना होगा।

प्राधिकरण की टीम के साथ हमने मौका-मुआयना कर रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। यू-टर्न की व्यवस्था हो जाने पर रूट डायवर्जन शुरू कर दिया जाएगा।- अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed