फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: आईपीएस की पत्नी को बेच डाली प्राधिकरण की जमीन, निबंधन ने कर दी रजिस्ट्री

Mon, 09 Mar 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
आईपीएस की पत्नी को बेच डाली प्राधिकरण की जमीन, निबंधन ने कर दी रजिस्ट्री
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने और कार्रवाई की मांग की
- ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी गांव का मामला, दस्तावेजों में प्राधिकरण के नाम दर्ज है जमीन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी गांव में प्राधिकरण की जमीन को एक आईपीएस की पत्नी को बेचने मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में जमीन ग्रेनो प्राधिकरण के नाम दर्ज है जिसे आरोपी ने बेच दिया। इसी जमीन पर एक और प्लॉट बेचने के लिए एग्रीमेंट भी किया है।
शिकायतकर्ता श्याम सिंह भाटी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और प्राधिकरण के सीईओ से की है और उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पतवाड़ी गांव के खसरा नंबर 371, 374 और 377 की जमीन प्राधिकरण के नाम दर्ज है। किसान इसका मुआवजा उठा चुका है, लेकिन इन नंबरों की करीब 40 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। उस पर मंदिर, गोशाला और अन्य निर्माण किया हुआ है। वर्ष 2011 में करीब 150 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा महिला के नाम कर दिया गया। जो हाल ही में जिले में तैनात रहे एक आईपीएस की पत्नी है। प्राधिकरण के नाम जमीन दर्ज होने के बाद भी निबंधन विभाग ने रजिस्ट्री भी कर दी।
विज्ञापन

उसके बाद वर्ष 2024 में आईपीएस की पत्नी के नाम कुछ और जमीन का एग्रीमेंट भी किया गया। आरोप है कि बैनामा में अधिकारी की पत्नी के बैंक अकाउंट से पैसों का भुगतान किया गया है। पुलिस अधिकारी की पत्नी के पास इतना पैसा आने की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसकी लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन किसी भी स्तर से कार्रवाई नहीं हो रही है। अब मुख्यमंत्री और सीईओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी रिकॉर्ड में अगर जमीन प्राधिकरण के नाम दर्ज है तो उसकी रजिस्ट्री कोई और नहीं कर सकता है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -ब्रिजेश कुमार, एआईजी द्वितीय निबंधन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article