फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: नकली उत्पाद बेचते दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज, 62 नकली पायदान बरामद

Tue, 22 Sep 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
gfsd
वेल्सपन कंपनी के नकली उत्पाद बेचते दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज, 62 नकली पायदान बरामद
विज्ञापन

- कंपनी की जांच टीम ने की छापेमारी, पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा कॉपीराइट उल्लंघन का मामला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना कोतवाली बिसरख क्षेत्र के पिलखुआ हैंडलूम हाउस स्थित एक दुकान पर मशहूर कंपनी वेल्सपन के नकली उत्पाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ सोमवार को कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 62 नकली पायदान बरामद किए हैं।
पुलिस को दी तहरीर में शाहदरा दिल्ली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह क्विक आईपी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं और वेल्सपन कंपनी तथा वेल्सपन मल्टी वेंचर एलएलपी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति वेल्सपन कंपनी के रजिस्टर्ड मार्क स्पेसेज के नाम से कॉपीराइट का उल्लंघन कर नकली उत्पाद बेच रहा है।
विज्ञापन

इस सूचना पर सोमवार को कुलदीप सिंह अपनी कंपनी की टीम के साथ थाना बिसरख पहुंचे और प्रभारी को घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी के आदेश पर पुलिस टीम पिलखुआ हेंडलूम हाउस रोशनलाल प्लाजा पतवाड़ी पहुंची। जहां दुकान पर मौजूद विनीत व हापुड़ निवासी शैलेश गर्ग से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान दुकान से वेल्सपन व स्पेसेज ब्रांड के टैग-मार्क लगे कुल 62 पीस नकली पायदान बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी शैलेश गर्ग के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed