फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: आज से शुरू होगी स्वगणना, पोर्टल पर दर्ज होगा विवरण

Wed, 06 May 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
आज से शुरू होगी स्वगणना, पोर्टल पर दर्ज होगा विवरण
विज्ञापन


-जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में आज से स्वगणना शुरू होगी। लोग स्वयं ही जनगणना पोर्टल पर जाकर अपना विवरण भर सकेंगे। उसके बाद मकानों की गणना शुरू होगी। डीएम ने बताया कि लोगों को स्वयं जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर जाकर जानकारी भरनी होगी। वहीं डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभागार में जनगणना-2027 को लेकर संबंधित अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए है कि स्वगणना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि 7 मई से स्वगणना शुरू होगी। जो 21 मई तक चलेगी। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और चार्ज अधिकारियों को पूरी तैयारी करनी चाहिए। विभागीय अधिकारी व्यक्तियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्व-गणना कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रह कर सहयोग करेंगे। साथ ही अपने विभाग के समस्त कार्मिकों को भी स्व-गणना करने के लिए जागरूक करेंगे। ग्रुप हाउसिंग की आरडब्ल्यूए व एओए और जन सामान्य से अपील की कि स्व-गणना में उत्साह के साथ भाग लें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूची और गणना होगी। मकानों के गणना का काम 22 मई से शुरू होगा और 20 जून तक चलेगा। उससे पहले मकानों की सूची का काम 7 मई से 21 मई के बीच होगा। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना भी है। परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed