फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग करें एनजीओ

Wed, 06 May 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग करें एनजीओ
विज्ञापन

-जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के एनजीओ और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के एनजीओ और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।


बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिले को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में उद्योग चल रहे है। जहां लाखों श्रमिक काम करते हैं। श्रमिकों के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा व उनके बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे विषयों पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी ने सभी एनजीओ व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से कहा कि श्रमिकों के कल्याण से संबंधित कार्यों में सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके कौशल का विकास करने और उनके बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने में एनजीओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रमिक दिवस मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में निजी अस्पतालों व एनजीओ के भूमिका अहम रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed