Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: पीजी का खाना हुआ महंगा, संचालक मजबूर, छात्र और नौकरीपेशा की जेब ढीली

Tue, 07 Apr 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
फोटो----
विज्ञापन


-गैस किल्लत का असर अब पीजी संचालकों से लेकर नौकरीपेशा-छात्रों तक
-महंगाई की मार झेल रहे लोग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के पीजी संचालकों ने गैस किल्लत के चलते खाना पकाने का वैकल्पिक साधन अपनाना शुरू कर दिया है। हालांकि कई ऐसे हैं जिन्हें यही खाना तैयार कराने के लिए महंगे कमर्शियल सिलिंडर का उपयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में पीजी संचालकों ने पीजी के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर इस समस्या के चलते नौकरीपेशा-छात्रों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश आवासीय व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अकेले नोएडा में करीब 5 हजार से ज्यादा पीजी संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर पीजी संचालकों के सामने सबसे बड़ा संकट गैस न मिलने से खाना पकाने का है। इसके चलते संचालकों को पीजी के दाम बढ़ाने पड़े। अधिकतर लोगों ने या तो दाम बढ़ा दिए हैं, जिसमें करीब 500-1000 रुपये तक ही बढ़ाए गए हैं। ऐसे में इसका सीधा असर दूर दराज से कमाने और बेहतर शिक्षा दीक्षा के लिए नोएडा आकर पीजी में रहने वालों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


गैस आपूर्ति में लगातार बाधा के कारण पीजी संचालक भी परेशान हैं, हमने अब तक अपने स्तर पर अतिरिक्त लागत उठाकर किरायों में वृद्धि नहीं की है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो इसे संभाल पाना कठिन हो जाएगा। -अंकुर बंसल, अध्यक्ष, यूपी आवासीय व्यापार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी जेब पर इसका सीधा असर पड़ने लगा है, फिर चाहे पीजी में रहना हो, या फिर किसी एक जगह से दूसरी जगह पर जाना हो, स्थिति लगातार बिगड़ रही है। -अजय सोनी, नौकरीपेशा

हम अभी स्थिति देख रहे हैं, प्रयास है कि कुछ समय तक नुकसान उठाकर यथास्थिति बनाए रखें, लेकिन युद्ध लगातार जारी रहा और गैस किल्लत समाप्त नहीं हुई तो पीजी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। -नितिन अग्रवाल, पीजी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed