फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: कम किराया, फिर भी खाली दौड़ रहीं सिटी ई-बसें

Sat, 27 Jun 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
gfds
- परी चौक और सूरजपुर में नहीं मिले पर्याप्त यात्री
विज्ञापन

कम किराया, फिर भी खाली दौड़ रहीं सिटी ई-बसें, परी चौक और सूरजपुर में नहीं मिले पर्याप्त यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और नोएडा समेत अन्य स्थानों के बीच शुरू की गई सिटी ई-बस सेवा को लेकर उत्साह अब दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को परी चौक और सूरजपुर टी-पाइंट पर कई बसें खाली दौड़ती नजर आईं। 10 से 50 रुपये जैसे कम किराये और एसी सुविधा के बावजूद कई फेरों में सीटें खाली रहीं। बसों के चालक निजी बसों से आगे और पीछे सवारियां उतारते और बैठा रहे थे।
शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे के समय परी चौक पर सिटी ई-बसों की हालत का जायजा लिया गया। परी चौक पर पुलिस चौकी के सामने आधा घंटा में केवल एक सिटी बस पहुंची। वह भी परी चौक पर रुकने के बजाए पुलिस चौकी से करीब एक सौ मीटर आगे जाकर खड़ी हो गई। जबकि पुलिस चौकी के नजदीक सवारियां चालक को रुकने का इशारा करते रहे। कई सवारियां ने दौड कर बस पकड़ी। उसके बाद आधा घंटा तक कोई बस जेवर और नोेएडा जाने के लिए नहीं आई। इस बीच यात्री बस स्टैंड पर खडे इंतजार करते रहे। बस नहीं पहुंचने पर मजबूरन निजी बस में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन

यात्री जयभगवान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से जेवर जाने के लिए 20 मिनट से सिटी बस के इंतजार में खडे हैं। उनको बस कितनी देर में पहुंचेगी। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। किस समय बसें पहुंचती है इसकी जानकारी मिलनी जरूरी है। जिससे यात्री उनके मुताबिक इंतजार कर सके। सिटी बस चालक देवेंद्र ने बताया कि नई सेवा होने के कारण अभी लोगों तक इसकी पूरी जानकारी नहीं पहुंची है। साथ ही कई स्थानों पर बस स्टॉप और रूट को लेकर भी यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह का कहना है कि केवल कम किराया पर्याप्त नहीं है। नियमित समय पर संचालन, बेहतर रूट जानकारी, प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट बस स्टॉप और प्रभावी प्रचार से ही इस सेवा का पूरा लाभ यात्रियों तक पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed