{"_id":"6a63938c13747b82c20b3845","slug":"gfds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101164-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की जान लेना वाला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की जान लेना वाला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एक्सपोमार्ट के पास से दबोचा
- वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा बरामद, 22 जून को इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही बेटे की गैर इरादतन हत्या करने वाले वांछित आरोपी पिता को पुलिस ने शुक्रवार को करीब एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गडौली का रहने वाला है और वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था।
आरोपी ने शराब के नशे में बेटे से पैसे मांगे थे। बेटे के मना करने पर पहले कहासुनी हुई और अगले दिन गुस्से में उसने बांस के डंडे से बेटे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को एक्सपोमार्ट से तुगलपुर जाने वाले मार्ग पर गंदे नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 20 जून 2026 एक महिला का पति देवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और बेटे करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। करण ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन 21 जून की सुबह करीब पांच बजे देवेंद्र दोबारा घर पहुंचा और फिर से झगड़ा शुरू कर दिया था। आरोप है कि गुस्से में आकर देवेंद्र ने घर में रखा बांस का डंडा उठाकर करण के सिर पर जोरदार वार कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था।