फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdgs

Noida News: मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Fri, 04 Sep 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
gfdgs
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित बजट होम-3 सोसाइटी में एक फ्लैट का ताला तोडक़र चोर नकदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार बाजार गया हुआ था। घटना तीन सितंबर की शाम की है। सेक्टर-73 में रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाजार गए थे। रात करीब 9:45 बजे वापस लौटे तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से नकदी और ज्वेलरी समेत कई सामान गायब मिले। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed