फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfd

Noida News: एटीएस रोटरी से मकोड़ा रोटरी तक चौड़ी होगी सड़क

Mon, 01 Jun 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
gfd
- एलजी चौक से 130 मीटर रोड जाना होगा आसान
विज्ञापन

- करीब 14.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
- सूरजपुर-कासना रोड से 130 मीटर रोड की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईटा-1 और जीटा-1 सेक्टर के बीच एटीएस रोटरी से मकोड़ा रोटरी के बीच की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 60 मीटर चौड़ी इस रोड को मौजूदा चार लेन से छह लेन का बनाया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सूरजपुर-कासना रोड से 130 मीटर रोड जाने के लिए सीधे कनेक्टिविटी बन जाएगी। एलजी चौक से रामपुर रोटरी के बीच पहले ही सड़क चौड़ा करने पर काम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शुरू कर चुका है।
सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि एलजी चौक से सीधे 130 मीटर रोड जाने के लिए ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में यहां ट्रैफिक कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि इस सड़क को पहले ही चौड़ा किया जाए। इसके लिए पहले एलजी चौक से रामपुर के बीच काम शुरू करा दिया गया था। अब इससे आगे एटीएस रोटरी और फिर मकोड़ा रोटरी तक भी काम शुरू होगा। इससे सीधे छह लेन की सड़क सूरजपुर-कासना रोड से नोएडा और ग्रेटर नोएडा और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 130 मीटर रोड तक कनेक्टिविटी सुधर जाएगी। परियोजना विभाग के मुताबिक दूसरे चरण में एटीएस डोल्से सोसाइटी के पास की रोटरी से आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के आगे से होते हुए मकोड़ा रोटरी तक सड़क को छह लेन कर दिया जाएगा। इसके लिए सेंट्रल ग्रीन वर्ज को छोटा करने पर काम होगा। इस काम में पेड़ न्यूनतम काटे जाएंगे। इसका ध्यान रखा जाना है। सड़क को चाैड़ा करने के इस काम पर 14.80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-16सी की 45 मीटर रोड पर बनेगा डिवाइडर : ग्रेनो वेस्ट में वाहनों की आवाजाही ठीक करने के लिए सेक्टर-16सी में 45 मीटर रोड पर डिवाइडर बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यहां आरसीसी का सेंट्रल वर्ज बनाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस काम पर करीब 81 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आने-जाने वाले वाहनों की लेन अलग होंगी और वाहनों की आवाजाही सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article