फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Get ready for the cold, the temperature will drop below 14 degrees.

Noida News: ठंड के लिए हो जाएं तैयार, 14 डिग्री के नीचे जाएगा पारा

Wed, 05 Nov 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Get ready for the cold, the temperature will drop below 14 degrees.
-मौसम विभाग का अनुमान, 6 नवंबर को न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा
विज्ञापन

-7-11 को 14.3 और 12-16 नवंबर को पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। ऐसे में लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 नवंबर को न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 7-11 को 14.3 और 12-16 नवंबर को पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। बुधवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोगों को दिन में पसीना भी आया। साथ ही, शाम से ही लोगों को हल्की सिहरन का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 53 प्रतिशत रही।
विज्ञापन



बुधवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 17.4 और पालम में 17.9 और आया नगर में न्यूनतम पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। ऐसे में 5 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर नजर आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed