फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Get out of the house knowing the traffic situation tomorrow

कल ट्रैफिक का हाल जानकर ही घर से निकलें

Sun, 08 Sep 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Get out of the house knowing the traffic situation tomorrow
कल ट्रैफिक का हाल जानकर ही घर से निकलें
विज्ञापन

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सड़क मार्ग से भी ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट पहुंच सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस रूट प्लान बनाने में जुट गई है। दिल्ली नोएडा बॉर्डर से लेकर एक्सप्रेसवे तक कई रास्तों को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रखा जा सकता है। ऐसे में ट्रैफिक का हाल जानने के बाद ही घर से निकलें।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष एहतियात बरती जाएगी। हालांकि, प्रधानमंत्री के हवाई मार्ग से आने की भी तैयारी है, लेकिन ऐसा पहले कई बार हो चुका है जब पीएम सड़क या फिर मेट्रो के जरिये नोएडा पहुंचे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की तैयारी भी इसी को ध्यान में रखकर की जा रही है। सीएम सड़क मार्ग से पहुंचे तो पीएम के काफिले के आने से कुछ देर पहले ही चिल्ला कट के रास्ते दिल्ली से आने वाले वाहनों को बॉर्डर पर ही रोककर रखा जाएगा। इसके अलावा रजनीगंधा अंडरपास की ओर से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को लूप से उतरने नहीं दिया जाएगा। ओखला बैराज से महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-82 कट से वाहनों का प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सीएम रविवार को ही ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं। ऐसे में इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस तैयारी में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed