{"_id":"6ace2ff1fd60dc4fe50008a0","slug":"genesis-vs-greater-valley-in-the-final-noida-news-c-23-1-lko1064-109043-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन चैलेंज: फाइनल में जेनेसिस बनाम ग्रेटर वैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन चैलेंज: फाइनल में जेनेसिस बनाम ग्रेटर वैली
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच अर्जुन। स्रोत स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-दो स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे तीसरे चैंपियन चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने समरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 182 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल ने कोठारी स्कूल को सात विकेट से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। बुधवार को दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अर्जुन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 154 रन बनाए, जबकि एकम ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समरविले स्कूल की टीम जेनेसिस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। पूरी टीम 10 विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए अर्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रेटर वैली ने सात विकेट से जीता मुकाबला
दूसरे सेमीफाइनल में कोठारी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से पार्थ यादव ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ग्रेटर वैली स्कूल की ओर से कृष्णा तंवर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।