{"_id":"6acf7983b58a9a4ff50abcd1","slug":"genesis-global-won-the-cricket-tournament-title-by-154-runs-noida-news-c-23-1-lko1064-109113-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेनेसिस ग्लोबल ने 154 रन से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेनेसिस ग्लोबल ने 154 रन से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
फोटो --
- एकम चुघ की 138 रन की विस्फोटक पारी
-ग्रेटर वैली स्कूल को फाइनल में मिली करारी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-दो स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे तीसरे चैंपियन चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल को 154 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले एकम चुघ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एकम चुघ ने 138 रन की शानदार पारी खेलकर गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वहीं, अभ्युदय साहू ने 62 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल की टीम जेनेसिस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 70 रन पर सिमट गई। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की ओर से अयान कार्ला और सुभान गुट्टी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।