फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gehlot's resignation part of BJP's conspiracy: Sanjay Singh

गहलोत का इस्तीफा भाजपा की साजिश का हिस्सा : संजय सिंह

Sun, 17 Nov 2024 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Gehlot's resignation part of BJP's conspiracy: Sanjay Singh
आप का आरोप ईडी-सीबीआई के छापे डलवाकर गहलोत पर बनाया दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे के मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। रविवार को आप ने कहा कि ईडी-सीबीआई के दबाव में आकर गहलोत ने इस्तीफा दिया है।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि गहलोत का इस्तीफा भाजपा की साजिश का हिस्सा है। उन पर ईडी-सीबीआई के छापे डलवाकर दबाव बनाया गया और अब जो स्क्रिप्ट भाजपा की तरफ से उन्हें दी गई है, वे उसी हिसाब से बोल रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा दबाव डाल रही है। अब कई नेता भाजपा में शामिल किए जाएंगे। जो भाषा कैलाश गहलोत ने कही, वह ऐसा नहीं कह सकते। वे पांच साल तक खुद सरकार का हिस्सा रहे हैं। वे इस पार्टी का हिस्सा रहे हैं। 14-15 घंटे पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट देखिए तो वे पार्टी के लिए ही काम कर रहे थे। ईडी और सीबीआई सक्रिय हैं, क्योंकि चुनाव शुरू हो गए हैं। उनके भी दो बड़े नेता आप ज्वाइन कर रहे हैं। यह लगा रहेगा।
विज्ञापन

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि गहलोत व परिवार पर ईडी-सीबीआई के कई केस चल रहे हैं, इसलिए उन्होंने जेल जाने से बेहतर भाजपा में जाना समझा। वहीं, आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले कई महीने से गहलोत को हर दिन ईडी के दफ्तर बुलाया गया। उन्हें ईडी और आयकर विभाग की रेड का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। उन्हें भाजपा में ही जाना था। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके पास बताने के लिए कोई चीज नहीं है। वे दिल्ली में ईडी-सीबीआई, आयकर विभाग के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं और हम लोग दिल्ली के लोगों के काम करने वाली राजनीति के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed