फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Geeta Festival and Seminar at Ved-Vedang Vidyapeeth Gurukul

Noida News: वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में गीता महोत्सव व संगोष्ठी

Mon, 01 Dec 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Geeta Festival and Seminar at Ved-Vedang Vidyapeeth Gurukul
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर गीता महोत्सव और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के बटुकों ने भगवान विष्णु का पूजन कर गीता व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से गीता की उपादेयता व आधुनिक जीवन में उसका प्रभाव विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य को गीता के उपदेशों का अनुसरण करना चाहिए। श्रीमद्भगवत गीता को साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। मुख्य वक्ता स्वामी दयानंद महाराज ने गीता सार को बताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व गुरुकुल के संस्थापक आचार्य विकास दीक्षित ने कहा कि यह पृथ्वी हमेशा ही योगियों के द्वारा संरक्षित रही है। वीपी नवानी, वेदप्रकाश शर्मा, अलंकार शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed