फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gds

Noida News: कार में टक्कर के बाद मारपीट, टैक्सी चालक ने कार चालक पर चाकू से किया हमला

Fri, 09 Oct 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
gds
- नॉलेज पार्क क्षेत्र की सेक्टर-162 सर्विस रोड पर हुई घटना, टैक्सी चालक भी मारपीट में घायल
विज्ञापन

- चाकू के हमले में घायल का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सड़क पर मामूली विवाद में टैक्सी चालक ने दूसरी कार के चालक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सेक्टर-162 की सर्विस रोड पर हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक वेद प्रकाश निवासी दिल्ली को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ है। मारपीट के दौरान आरोपी भी घायल हो गया, जिसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार दिल्ली के सिद्धार्थ एक्सटेंशन निवासी सलोनी राव अपने पिता तनुज राव और भाई रुद्राक्ष राव के साथ एसएससी सीजीएल की परीक्षा देकर सेक्टर-155 स्थित परीक्षा केंद्र से लौट रही थीं। दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच जब उनकी कार सेक्टर-162 की सर्विस रोड के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। सलोनी का आरोप है कि जब वह लोग कार से उतरकर देखने गए तो दूसरी गाड़ी के चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। बचाव की कोशिश करने पर उसने जेब से पीले रंग का चाकू निकालकर उनके पिता की गर्दन पर वार कर दिया। इससे तनुज राव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश को पकड़ लिया और चाकू भी बरामद किया है। वह दिल्ली के करोल बाग स्थित सतनगर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed