फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU will contribute to PM Modi's resolve to make the country TB free by 2025.

Noida News: देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के पीएम मोदी के संकल्प में योगदान देगा जीबीयू

Mon, 25 Dec 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
GBU will contribute to PM Modi's resolve to make the country TB free by 2025.
देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के पीएम मोदी के संकल्प में योगदान देगा जीबीयू
विज्ञापन

-दीक्षांत समारोह के दौरान क्षय रोग से पीड़ित 10 लोगों को गोद लेने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षय रोग को 2025 तक देश से पूर्ण रूप से समाप्त करने का जो संकल्प लिया है, उसमें जीबीयू भी योगदान देगा। विवि ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डॉट कार्यक्रम के अंतर्गत 10 लोगों को गोद लेने की घोषणा की है। रविवार को आयोजित विवि के दीक्षांत समारेाह के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बच्चों को डॉट किट वितरित की।
डॉट किट प्राप्त करने वाले 11 साल के चिराग प्रकाश शर्मा व सादिक से मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से दवा लेने के लिए कहा। साथ ही सीएम व उपराष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा हासिल जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। योजना के तहत गोद लेने वाले लोगों के भरण पोषण की जिम्मेदारी जीबीयू उठाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

वहीं, समारोह के दौरान मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत उद्योग जगत की चार प्रमुख कंपनियों एडवर्ब रोबोटिक्स, एलजी इलेक्ट्रानिक्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी और मिंडा कार्पोरेशन के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने के लिए इंटर्नशिप टी जाएगी। योजना के तहत 50 फीसदी उद्योग जगत एवं 50 फीसदी उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राएं
1़ शिवम कसाना स्कूल ऑफ इंजीनियिरिंग वर्ष 2016
2़ सोनल अग्रवाल स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी वर्ष 2017
3़ मनोज कुमार सिंह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग 2018
4़ ज्योति चपराना स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड साइंस 2019
5़ प्रकाश पांडेय स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड साइंस 2020
6़ अपूर्वा शर्मा स्कूल ऑफ मैनेजमेेंट 2021
7़ आदित्य शर्मा स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड साइंस 2022
8़ पायल भाटी स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड 2023

उपराष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री ने पांच विदेशी छात्रों को प्रदान की डिग्री
जीबीयू के दूसरे दीक्षांत समारोह में 370 विदेशी छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री व उपराष्ट्रपति ने सांकेतिक रूप से पांच विदेशी छात्राें वियतनाम के फाम न्हाट हुआंग थाओ को पीएचडी, म्यांमार के नयनवारा को पीएचडी, लाओस के लुआंगसलाथ खोंसावन को एमफिल, थाईलैंड की सुतिसा लैपरमसैप को एमफिल व ताइवान के टिंग वेई वान को डिग्री प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed