{"_id":"628160b8e1e7ae0663194476","slug":"gay-cousins-marriage-noida-news-noi6487693129","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक ममेरी-फुफेरी बहनों ने किया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक ममेरी-फुफेरी बहनों ने किया विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर। एक माह पहले घर से गायब हुई ममेरी-फुफेरी बहनों को पुलिस ने तलाश कर लिया। दोनों युवती समलैंगिक हैं और उन्होंने घर से गायब होने के बाद दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली थी और एक स्थान पर एक साथ रह रही थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके मनचाहे स्थान पर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई थी और उसी दिन उसकी ममेरी बहन भी गायब हो गई। दोनों के परिजनों ने दनकौर और दिल्ली के थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों युवतियों को तलाश लिया तो उनके समलैंगिक होने की बात सामने आई। एक युवती पति के रूप में थी तो दूसरी युवती दुल्हन की वेषभूषा में थी। पुलिस ने युवतियों के बयान दर्ज कराए और परिवारीजनों को बुलाकर बात कराई। युवतियों ने घर जाने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि वह पति-पत्नी की तरह एक साथ जीवन बिताएंगी। उनको एक साथ रहने दिया जाए। युवतियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से एक साथ गई थी और किसी ने उनके साथ कोई जबरदस्ती नहीं की है। वे यहीं पर रहकर शादी करते तो परिजन करने नहीं देते। इसलिए, भागकर शादी की। उन्होंने परिजनों से खतरा बताया तो पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि युवतियों को कुछ हुआ तो उसके जिममेदार परिजन होंगे।
परिजन भी भिड़ गए आपस में
युवतियों के इस प्रसंग को लेकर दोनों युवतियों के परिजन भी आपस में भिड़ते नजर आए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वह बालिग हैं और एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। परिजन दोनों के सामने खूब गिड़गिड़ाए कि वह समाज के सामने क्या मुंह दिखाएंगे, लेकिन युवतियों पर इसका जरा भी असर न हुआ और वे एक साथ रहने पर अड़ी रहीं। उनकी जिद के आगे परिजन भी बेबस नजर आए।
विज्ञापन
दोनों युवतियों ने समलैंगिक संबंधों के चलते शादी कर ली। दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। - राधा रमण सिंह, निरीक्षक कोतवाली, दनकौर