{"_id":"5e3dc33b8ebc3ee61111bdf4","slug":"gautambunagar-seniour-ips-blem-beaten-child-noida-news-noi490753172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ महिला आईपीएस पर बच्चों को पीटने के आरोप का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ महिला आईपीएस पर बच्चों को पीटने के आरोप का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ महिला आईपीएस पर बच्चों को पीटने के आरोप का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा।
बीटा-2 थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली दूसरे जनपद में तैनात वरिष्ठ महिला आईपीएस और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर बच्चों से मारपीट का आरोप लगा है। अभिभावकों का कहना है कि सोसायटी के ग्राउंड में 9 से 12 साल की 6 छात्राएं और 2 छात्र वॉलीबाल खेल रहे थे। इस दौरान आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी ने बच्चों से मारपीट की। बच्चों पर वॉलीबाल पोल पर गाली लिखने और शोर-शराबा करने का आरोप लगाया है। आरोप है मारपीट में घायल एक बच्चे के कान में खून भी निकल आए। इस घटना के बाद अभिभावक एकत्रित होकर आईपीएस अधिकारी के घर के बाहर पहुंचे और मारपीट का आरोप लगाने लगे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। परिजन का कहना है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसायटी में रहने वाले अभिभावक ने बताया कि बुधवार को उनका बेटी व अन्य निवासियों के 8 बच्चे वॉलीबाल खेल रहे थे। इसी दौरान वरिष्ठ महिला आईपीएस और उनके साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी बच्चों के पास पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने सभी बच्चों से मारपीट की। अधिकारी और पुलिसकर्मी बच्चों पर वॉलीबाल के पोल पर गाली लिखने और शोर मचाने का आरोप लगा रहे थे। आरोप है कि बच्चों के रोने के बावजूद उनसे मारपीट की गई। इसमें एक बच्चे के कान में खून भी निकल आया। बच्चों ने जब परिजन को इसकी जानकारी दी तो वह आक्रोशित होकर अधिकारी के घर के बाहर जमा हो गए। इस दौरान उन्होंने मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजन के आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, परिजन ने पहले पुलिस को सूचना दी, फिर बीटा-2 थाना पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर सीएम के पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोल पर अभद्र शब्द लिखे होने के कारण अधिकारी ने बच्चों को ऐसा न करने की हिदायत दी थी। मारपीट का आरोप निराधार है।