{"_id":"5e0a5fb98ebc3e87fb459d5c","slug":"gautambughnagar-road-accident-six-died-noida-news-noi482652925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 6 की मौत, मचा कोहराम -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 6 की मौत, मचा कोहराम -
विज्ञापन
सड़क हादसे में 6 की मौत, मचा कोहराम
- गृह प्रवेश की खुशियों हो गईं गुम, हादसे से दुख में डूब गए लधनपुर, भागनगर और निबौरा गांव
- हादसे में लधनपुर के चार और भागनगर व निबौरा के एक-एक व्यक्ति की मौत
- तीन गांवों के छह व्यक्तियों की मौत हुई, सभी आपस में परिजन और रिश्तेदार
अमर उजाला ब्यूरो
सौंधन/संभल। सड़क हादसे में छह मौतों से केवल लधनपुर नहीं बल्कि भागनगर और निबौरा गांव में भी खुशियों की जगह दुख भरा माहौल है। एक परिवार से जुड़े सगे संबंधियों को मिलाकर कुछ छह लोग हादसे में मौत का शिकार हुए हैं। इन छह में से चार लोग गांव लधनपुर के निवासी थे जबकि एक निबौरा और दूसरे भागनगर गांव के थे।
हयात नगर थाना क्षेत्र के लधनपुर गांव निवासी मल्लू सिंह के बेटे मनवीर और नेमपाल दिल्ली में रहते हैं। मनवीर ने मकान खरीदा था और उस मकान में 30 दिसंबर को गृह प्रवेश होना था। गृह प्रवेश के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए मल्लू सिंह अपने गांव के पूर्व प्रधान राम खिलाड़ी के साथ साथ गांव के ही महेश (35) पुत्र महेंद्र और अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर रविवार की रात नौ बजे गांव से अर्टिका कार पर सवार होकर चला था। इसमें गांव के चार लोगों के साथ-साथ उसके रिश्तेदार निबौरा निवासी नेत्रपाल और धनारी थाना क्षेत्र स्थित भागनगर निवासी किशनपाल (50) पुत्र छोटे की मौत हुई है। लधनपुर में पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव के घर पर पिता रामफल और सैकड़ों लोग गमगीन माहौल में बैठे थे। इनके घर पर देर रात मौत की खबर आई थी। उसके बाद तो घर पर कोई सोया ही नहीं। इसी गांव मल्लू सिंह के घर पर भी मातम व्यक्त करने वालों का तांता लगा था। महिलाएं विलाप कर रहीं थीं। महेश के घर में उसकी पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल था। महेश की बड़ी बेटी वीरवती शादी के लायक है। जबकि छोटी आशा है। इससे छोटा बेटा सतीश है और इससे भी छोटा बेटा मंतेश है। आसपास के लोगों का कहना था कि अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा। बेटी का विवाह कैसे होगा। हादसे ने परिवार के लिए चिंता पैदा कर दी है। नीरेश के घर पर उसके बाबा और परिजन विलाप कर रहे थेे। जवाब नीरेश की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डुबो दिया है। निबौरा निवासी नेत्रपाल, मल्लू सिंह के साथ ही गाड़ी में थे। वह मल्लू सिंह की बेटी विमलेश के जेठ हैं। इस मौत से निबौरा में दुख भरा माहौल है। भागनगर निवासी किशनपाल, मल्लू सिंह के साले हैं। यह भी उसी गाड़ी में थे जो नहर में घुस गई थी। किशनपाल की मौत ने भागनगर के लोगों को दुख में डुबो दिया है।
मौत से पहले नीरेश ने हेतराम को की थी फोन पर कॉल
संभल। हादसे में मौत का शिकार हुए मल्लू सिंह के भाई जगपाल की पत्नी कमला ने बताया कि जिस अर्टिका कार में सवार लोग हादसे में मौत का शिकार हुए हैं, उसके पीछे वाली दूसरी गाड़ी में वह लोग थे। कमला ने बताया कि गाड़ी डूबने से पहले उसमें सवार नीरेश ने हेतराम को फोन काल की थी और कहा था कि उनकी गाड़ी नहर की ओर जा रही है। इसके बाद उनकी गाड़ी रूकी। तत्काल फोन पुलिस को किया और पुलिस भी आ गई जिससे शीशे तोड़कर लोगों को निकाला गया। इसमें पांच लोग बच गए।
विज्ञापन
हम शीशा तोड़कर निकले और गाड़ी की छत पर चढ़कर जान बचाई
संभल। खिरनी निवासी चश्मदीद टीकाराम का कहना है कि जो अर्टिका कार नहर में डूब रही थी , वह उसी में सवार था। उसने जब लोगों को डूबते देखा तो पैर मारकर शीशा तोड़ा और अपने ही वाहन की छत पर चढ़कर शोर मचाया। पुुलिस भी पहुंची। आसपास के लोग और दूसरी गाड़ी पर सवार चरन सिंह, हेतराम आदि ने उन्हें बचाया। सुरक्षित निकाल लिया।
यह है हादसा
यह हादसा दनकौर थानाक्षेत्र के खेरली गांव के पास हुआ। कार सवार सभी संभल से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही बिलासपुर खेरली के पास पहुंचे तो उनकी अर्टिका कार नहर में गिर गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। छह लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं। घायलों में हयातनगर थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी कार चालक बिजेंद्र यादव भी हैं। इसके अलावा भागनगर निवासी श्रीपाल, रायपुर निवासी जसवीर, लधनपुर निवासी मानसिंह और खिरनी के टीकाराम हैं। टीकाराम अपने घर आ गए हैं। उन्हें ज्यादा चोट नहीं है।
यह हैं मृतक
लधनपुर निवासी महेश (35) पुत्र महेंद्र, रामखिलाड़ी (75) पुत्र रामफल, मल्लू (60) पुत्र झाझन, नीरेश (18) पुत्र रामदास की मौत हुई है। जबकि धनारी थाना क्षेत्र के किशनलाल (40) पुत्र छोटे और निबौरा नेत्रपाल (35) पुत्र गजराम भी हादसे में मौत का शिकार हुए हैं।