फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, ssp suppoort on orgnization nd peopels

एसएसपी वैभव ने गोपनीय रिपोर्ट लीक होने में खुद को बताया निर्दोष, डीजीपी को सौंपा स्पष्टीकरण

Tue, 07 Jan 2020 06:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, ssp suppoort on orgnization nd peopels
एसएसपी वैभव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

वायरल वीडियो को लेकर हुए बखेड़े  के मामले में मेरठ के आईजी आलोक सिंह ने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण का स्पष्टीकरण डीजीपी ओपी सिंह को सौंप दिया है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को मिल जाने के बाद प्रकरण से जुड़े अफसरों को लेकर अगला कदम उठाया जाना है।

विज्ञापन


सोमवार को मेरठ के आईजी आलोक सिंह लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी व डीजीपी से उनकी भेंट को लेकर खासी चर्चा रही। हालांकि इसे पदोन्नति के बाद की शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन चर्चा यह भी है कि आलोक सिंह ने इन सभी को प्रकरण में अभी तक सामने आए तथ्यों से अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एसएसपी वैभव कृष्ण ने अन्य आईपीएस अफसरों के खिलाफ भेजे गए गोपनीय पत्र को लीक किए जाने के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। सूत्र बताते हैं कि हालांकि वैभव कृष्ण की रिपोर्ट को ऊपर सौंप दिया गया है पर उनके द्वारा रखे गए पक्ष की अलग से तस्दीक की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि गोपनीय दस्तावेज लीक किए जाने के मामले में उच्च स्तर पर खासी नाराजगी है। इसे देखते हुए या माना जा रहा है कि जल्द ही प्रकरण से संबंधित अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। सूत्रों का मानें तो वीडियो को लेकर हो रही जांच की रिपोर्ट आने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा।

एसएसपी वैभव कृष्ण के पक्ष में तीन और संगठनों ने दिया समर्थन

एसएसपी वैभव कृष्ण के पक्ष में सामाजिक संगठन और लोग खड़े होने लगे हैं। लोगों की मांग है कि एसएसपी के खिलाफ साजिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। शनिवार को बुलंदशहर गल्ला मंडी के व्यापारियों ने एसएसपी के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

वहीं, शिक्षकों के संगठन फाइट अगेंस्ट करप्शन इन एजुकेशन संगठन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया है। इसके अलावा जिले के कई लोग ट्विटर पर एसएसपी के पक्ष में अभियान चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि एसएसपी भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस कारण साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा। प्रोफेसर एके सिंह ने कहा कि तथ्यहीन आरोप लगाकर एसएसपी की सामाजिक और प्रशासनिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है जिसे उनका संगठन सिरे से खारिज करते हुए विरोध दर्ज कराता है।

एसएसपी के खिलाफ अपराधियों और माफिया पर की गई कार्रवाई के कारण साजिश रची गई है। संगठन ने मांग की कि एसएसपी अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, असामाजिक तत्व पर कार्रवाई आगे भी जारी रखें। संगठन ने सरकार से मांग की कि ऐसे कर्मठ और कानून के रखवाले अधिकारी को सम्मानित किया जाना चाहिए। मौके पर प्रोफेसर देव राज तिवारी, प्रोफेसर राहुल सेठ, अनिल कुमार, आफताब आलम, सलमू सैफी, देवराज नागर, गोपाल राणा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

इधर, बुलंदशहर की गल्ला मंडी एसोसिएशन की ओर से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय सिंहल, महामंत्री चंद्रकांत सिंघल और मीडिया प्रभारी राहुल सिंह ने कहा है कि एसएसपी ईमानदार अधिकारी हैं। उनकी मंडी के व्यापारी इरफान अहमद खान से 5 जून को दादरी के घोड़ी बछेड़ा गांव के पास 25 लाख की लूट हुई थी। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने न केवल वारदात का खुलासा किया था, बल्कि लूटी गई पूरी रकम की बरामदगी कराई थी।

व्यापारियों ने सीएम से मांग की है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ जो साजिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट के फ़्लैट खरीदार सचिन ने भी एसएसपी वैभव कृष्ण के पक्ष में एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed