फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, sector 15 metro station to sector nd 14 sky walk adding authority

सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 व 14 को जोड़ेगा स्काईवॉक

Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, sector 15 metro station  to sector nd 14 sky walk adding authority
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 व 14 को जोड़ेगा स्काईवॉक
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-1 व 14 को स्काईवॉक से जोड़ने की तैयारी है। इसके निर्माण की संभावनाओं की तलाश के लिए प्राधिकरण दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) से अध्ययन कराएगा। अध्ययन के बाद निर्माण कराने के लिए प्राधिकरण आगे बढ़ेगा।
दरअसल, 2016 में यहां स्काईवॉक बनाने का टेंडर निकाला गया था, लेकिन बाद में पूरा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-2 का व्यस्त गोलचक्कर है। यहां दिल्ली की ओर से दो रास्तों से आने वाले वाहनों का दबाव होता है। इसके अलावा नोएडा के उद्योग मार्ग पर यातायात का भारी दबाव होता है। यही नहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे से एक मुख्य सड़क दूसरे स्टेशनों को जोड़ती है। लिहाजा, यहां पैदल सड़क पार करने वालों को राहत दिलाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इसेे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने अब अध्ययन कराने की बात कही है। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सीढ़ियों के रास्ते नीचे मुख्य सड़क पर न उतरकर स्काईवॉक के सहारे पुलिस चौकी से आगे सेक्टर-14 तक जाने की सुविधा मिल पाएगी। यह 200 मीटर लंबा स्काईवॉक होगा। इसकी मदद से लोगों को मुख्य सड़क पर गोलचक्कर और दूसरे अन्य रास्तों से आने वाले वाहनों के बीच से सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

100 मीटर लंबा स्काईवॉक सेक्टर-14 के कोने से सेक्टर-1 को जोड़ेगा
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-14 को जोड़ने वाले स्काईवॉक के बीच में सेक्टर-14 के कोने से एक और 100 मीटर लंबा स्काईवॉक निकलेगा, जो सेक्टर-1 इंडियन ऑयल बिल्डिंग तक जाएगा। उद्योग मार्ग जाने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से यहां आकर उतर सकेंगे। वहीं मेट्रो स्टेशन में जाने के लिए भी यह काफी सुविधाजनक रास्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सेक्टर-1 के पास स्काईवॉक की संभावनाओं की तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों को अध्ययन कराने को कहा गया है। अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद अगले चरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
- रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed