फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, dm office student

डीएम का फर्जी लेटर हेड मामला

Wed, 25 Dec 2019 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, dm office student
हेडिंग: दोनों छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा, माफी के लिए डीएम आवास पर धरना
विज्ञापन

सबहेड : डीएम का फर्जी लेटर हेड मामला : छात्र-छात्राओं ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्कूलों में छुट्टी के लिए डीएम का फर्जी आदेश जारी करने के मामले में पकड़े गए 12वीं के दोनों छात्रों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाल सुधार गृह भेज दिया। इसके बाद दोनों के समर्थन में उनके स्कूल के छात्र-छात्राएं सामने आए और दोपहर बाद से देर शाम तक डीएम आवास पर धरना दिया। छात्र-छात्राओं ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर डीएम से माफी मांगी और दोनों छात्रों को छोड़ने की विनती की। देर शाम को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाकर घर वापस भेजा।
पुलिस के अनुसार, 100 से अधिक छात्र-छात्राएं मंगलवार दोपहर कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गए। यहां पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों को फेज टू बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इसके बाद सभी छात्र डीएम कैंप ऑफिस पहुंच गए। यहां पर छात्र-छात्राएं अपने कान पकड़कर घंटों बैठे रहे। वे रोते हुए बार-बार कह रहे थे कि डीएम अंकल खेल-खेल में गलती हो गई, माफ कर दो। आखिर गलती बच्चों से नहीं होगी तो किससे होगी। दोनों छात्रों को बाल सुधार गृह नहीं भेजना चाहिए था। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाने का काफी प्रयास किया। उन्हें बताया गया कि दोनों साथियों पर मामला दर्ज कर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। अब इस मामले में कुछ भी नहीं हो सकता है, लेकिन सभी बच्चे डीएम से मिलने पर अड़े रहे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि दोनों कोई पेशेवर अपराधी नहीं हैं। दोनों पढ़ने-लिखने वाले शांतिप्रिय बच्चे हैं। देर शाम तक कड़ाके की सर्दी में छात्र-छात्राएं धरना देते रहे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी प्रथम ने मौके पर पहुंचकर बहुत समझाया। अधिकारियों ने धरनारत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बातचीत की। बाद में छात्र-छात्राएं घर चले गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------------
‘डीएम अंकल ने किया भविष्य चौपट’
धरना दे रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि डीएम अंकल ने दोनों छात्रों का भविष्य खराब कर दिया। दोनों विज्ञान के छात्र थे दो दिन बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं। इसके बाद बोर्ड की परीक्षाएं हैं। ऐसे में उनके साथियों के साथ पेशेवर अपराधी जैसा व्यवहार किया गया है। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ना चाहिए था। अगर फिर से दोनों गलती करे तब उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रो रोकर बोलते रहे, दोनों को छोड़ दो
जब छात्र-छात्राएं डीएम आवास से कैंप कार्यालय पहुंचे तो कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ने लगे व रो-रोकर छात्रों को छोड़ने की दुहाई दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस मामले में डीएम ही कुछ कर सकते हैं। उनके हाथ में कुछ नहीं है। पुलिसकर्मी छात्रों को जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वे छात्रों को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे।

-------------
यह था मामला
रविवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह के नाम से एक आदेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें यह कहा गया था कि सर्दी के कारण 23 और 24 दिसंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। सोशल मीडिया पर डीएम ने इस बात को गलत बताया था। इसके बाद डीएम ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी थी। एसएसपी के आदेश पर जब इसकी जांच की गई तो यह पूरा प्रकरण फर्जी पाया गया। मामले की जांच के बाद 12वीं में पढ़ने वाले 2 छात्रों को सोमवार शाम को पकड़ लिया गया। दोनों छात्र सेक्टर-12 के एक स्कूल में पढ़ते हैं। छात्रों ने मौज मस्ती के लिए यह खुराफात की थी और डीएम के पुराने आदेश को कॉपी कर एक ऐप के जरिये 23 और 24 दिसंबर की तिथि को एडिट कर इस गलत आदेश को छात्रों ने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया था। इसके बाद यह फर्जी आदेश वायरल हो गया था।
---------------
दोनों छात्रों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। यह आपराधिक मामला है। डीएम आवास पर धरना दे रहे छात्र-छात्राओं को समझाकर घर वापस भेज दिया गया है।
- श्वेताभ पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed