फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, child dead body pond

पालने से अपहरण हुए बच्चे का शव घर के बाहर नाले में मिला

Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, child dead body pond
घर के बाहर नाले में मिला अगवा मासूम का शव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईटा-1 सेक्टर स्थित घर के पालने से 3 मार्च को अगवा किए गए 9 माह के मासूम का शव घर के बाहर नाले में मिला है। बुधवार शाम शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पीड़ित परिजनों ने एक परिचित पर हत्या का शक जताया है। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज मेें शॉल ओढ़कर जा रहे दो युवकों पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद दोनों को क्लीन चिट दे दी थी।
मूलरूप से सीतापुर जिला निवासी संतोष निजी स्कूल बस का परिचालक है। 3 मार्च की शाम लगभग 6 बजे वह सब्जी लेने बाजार गया था। पत्नी राजकुमारी घरेलू सहायिका का काम करने गई थी। जब वह लौटी तो नौ माह का मासूम पालने में नहीं था। दोनो बेटियां वर्तिका (10) और शिवानी (3) सो रही थीं। घर लौटे संतोष के पास बच्चा नहीं देखकर पत्नी को अपहरण की आशंका हुई। दोनों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज में दो लोग शॉल ओढ़कर जाते दिख रहे थे। परिजनों ने तब उन्हीं दोनों पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर के मुताबिक मामले में पीड़ित परिजनों ने एक परिचित पर शक जताया है। संदेह के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed