{"_id":"6090499c8ebc3e920a5fe6a0","slug":"gautam-budh-nagar-zila-panchayat-chunav-result-2021-3-out-of-five-won-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव परिणाम: पांच में से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत चुनाव परिणाम: पांच में से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा
Tue, 04 May 2021 12:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 May 2021 12:36 AM IST
सार
गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य की पांच में से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाम की हैं। वार्ड एक, तीन और पांच पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि, वार्ड दो से बसपा प्रत्याशी जयवती नागर और वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी ने बाजी मारी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत सदस्य की पांच में से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाम की हैं। वार्ड एक, तीन और पांच पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि, वार्ड दो से बसपा प्रत्याशी जयवती नागर और वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी ने बाजी मारी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में थे।
रिटर्निंग अफसर दिवाकर सिंह ने बताया कि वार्ड एक पर भाजपा प्रत्याशी मोहिनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4089 वोट के अंतर से मात दी। मोहिनी को 10,440 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहीं सरोज को 6351 वोट मिले। वहीं, वार्ड नंबर दो पर बसपा प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन जयवती नागर ने 10,391 मत हासिल कर जीत दर्ज की। यहां मुकाबला रोमांचक रहा।
इस कारण जीत का अंतर काफी कम रहा। जयवती ने प्रतिद्वंद्वी व भाजपा प्रत्याशी गीता नागर (9614 वोट) को 777 वोट से हराया। उधर, वार्ड नंबर तीन पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश उर्फ देवा भाटी ने 4099 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। देवा भाटी को 9464 और प्रतिद्वंद्वी नफीस अहमद को 5365 वोट मिले।
विज्ञापन
वार्ड नंबर चार पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनील भाटी देवटा ने 5312 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सुनील भाटी को 13889 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी अवनेश भाटी को 8577 वोट मिले। वार्ड नंबर पांच पर भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने जीत दर्ज की। अमित चौधरी को 8084 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रोहताश (5814) को 2270 वोट के अंतर से हराया।
भाजपा के पास ही रहेगा अध्यक्ष पद
पांच में से तीन सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को भी अपने नाम कर लिया है। अध्यक्ष बनने के लिए पांच में से तीन सदस्य का समर्थन चाहिए। यहां भाजपा के तीन सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा को बसपा और निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सदस्य के समर्थन की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जीत के साथ ही भाजपा के वार्ड नंबर तीन के विजेता देवा भाटी और पांच के विजेता अमित चौधरी ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी पार्टी ने नाम तय नहीं किया है। पार्टी जल्द ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
52 में से 5 प्रत्याशियों के सिर बंधा जीत का सजा
जिला पंचायत सदस्य के पांच पद पर कुल 52 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से पांच के सिर पर जीत का ताज सजा है। चुनाव में भाजपा समेत कई बड़े नाम और दिग्गजों के बेटों को भी हार का सामना करना पड़ा है। बसपा नेता और पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र भाटी ने बेटे अवनेश भाटी को मैदान में उतारा था, ताकि उसका राजनीतिक जीवन शुरू हो सके, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। उधर, मकौड़ा निवासी संजय भाटी के बेटे को भी हार का सामना करना पड़ा है। जिला न्यायालय की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के बेटे को भी हार मिली है।
जिला पंचायत सदस्य के विजेता
वार्ड प्रत्याशी पार्टी
एक मोहिनी भाजपा
दो जयवती नागर बसपा
तीन ब्रजेश (देवा भाटी) भाजपा
चार सुनील भाटी निर्दलीय
पांच अमित चौधरी भाजपा