{"_id":"61e1b55022d99457cc23cb8f","slug":"gautam-budh-nagar-first-death-due-to-corona-in-third-wave-1813-people-infected-noida-news-noi626958026","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर : तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत, 1813 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर : तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत, 1813 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में एक माह बाद कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। लंबे समय से ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) की बीमारी से जूझ रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को यथार्थ अस्पताल लाया गया था। बुजुर्ग के फेफड़े 80 प्रतिशत तक खराब थे। कोरोना की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 469 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को 1813 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि ग्रेनो के चिपियाना बुजुर्ग निवासी को सांस संबंधित तकलीफ होने पर 11 जनवरी को अस्पताल लाया गया था। भर्ती करने से पहले कोविड जांच कराई गई जो पॉजिटिव आई। मरीज का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी थी या नहीं, इसकी जानकारी के लिए परिजनों से संपर्क साधा गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिले में अब तक 76,753 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 64,342 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 18,19,922 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना से पहली मौत 6 मई 2020 को हुई थी, जबकि अंतिम मामला 10 दिसंबर 2021 को सामने आया था।
सक्रिय मामलों में 97 फीसदी इजाफा
तीसरी लहर में सक्रिय मरीजों की संख्या में अब तक 97 फीसदी इजाफा दर्ज किया गया है। एक जनवरी को जनपद में 355 सक्रिय मरीज थे, जो 13 जनवरी तक बढ़कर 11,942 हो गए हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश कई दिनों तक पहले स्थान पर बना रहा, लेकिन शनिवार को लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
पहली बार सुधरी रिकवरी दर
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच रिकवरी दर बेहद कम रही, लेकिन तीसरी लहर में पहली बार इसमें सुधार दर्ज किया गया। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या 1813 रही, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 624 दर्ज की गई। रिकवरी दर 35 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 95 रहा।
आज 52 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
जिले में शनिवार को 52 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 28 केंद्र 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा आठ केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों और छह केंद्राें पर फ्रंट लाइन वर्करों को टीके लगेंगे। वहीं, शुक्रवार को 170 से अधिक सरकारी व निजी केंद्रों पर 19 हजार से अधिक लोगों को टीके लगे।